Midnight Sun in Russia

लोगों का मानना है कि अगर देश एक है, तो सभी जगहों पर एक ही समय में रात और दिन होती है। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां 11 टाइम जोन हैं और यहां के लोग सुबह का नाश्‍ता और रात का खाना एक साथ खाते हैं, इसके अलावा, यहां तो आधे हिस्से में दिन रहता है, तो आधे हिस्से में रात रहती है। दुनिया में Russia यानि रूस ही इकलौता ऐसा देश है, जहां दिन और रात साथ होती है। यहां पर कोई सुबह की चाय ही पी रहा होता है, तो दूसरी ओर कोई रात का डिनर कर रहा होता है। 

मई महीने से लेकर जुलाई के बीच लगभग 76 दिनों तक Russia में यही सिलसिला चलता रहता है। Russia को 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' भी कहते हैं।

रूस का एक शहर है मरमंस्क। जिस समय यहां लंबी गर्मियां आती हैं , तो यहां दिन और रात का अहसास होना बंद हो जाता है। सूरज बहुत गर्म और तेज हो जाता है। इस समय लोग दिन और रात का अहसास ही भूल जाते हैं। यह Russia का एक ऐसा शहर है, जहां सूरज कभी नहीं डूबता बल्कि बस आसमान में चक्‍कर लगाता रहता है।